अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के शाहपुर इलाके स्थित नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर अकारण गोलीबारी की। उन्होंने भारतीय चौकियों को छोटे स्वाचालित हथियारों व मोर्टार से निशाना बनाया। भारतीय सेना ने भी प्रभावी और मजबूत तरीके से जवाब दिया।’
सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाक सैनिकों ने राजौरी जिले के नियंत्रण रेखा से लगने वाली भीमभेर गली सेक्टर में रविवार शाम जबरदस्त गोलीबारी और बमबारी की. पाक की तरफ से किये गए संघर्ष विराम उल्लंघन में चार जवान शहीद हो गए और एक अन्य घायल हो गया. सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है.

















