इस जोरदार विस्फोट के बाद वहां पर माहौल में मातम पसरा है। मृतकों के शवों के टुकड़े सो-सो मीटर की दुरी तक फैले हैं। मंजर बेहद भयावाह है। नासिर व मुशीर पेशे से आतिशबाज है, दोनों गांव के बाहर गोमती नदी किनारे प्लाट लेकर उसी पर पटाखा बनाते थे और बने हुए पटाखों को इसी भवन में स्टोर करते थे।
ग्रामीणो ने बताया कि खाना बनाते समय हादसा हुआ। इस धमाके में मकान की हालत देखकर ही अंदाज लगाया जा सकता है कि विस्फोट कितना भयानक रहा होगा। गिरी हुई दीवारें और छत विस्फोट की तीव्रता खुद ही बयां कर रही है। मलबे में कई से दबे होने की सूचना है।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


