अमरीका में एक मुस्लिम एयर होस्टेस को यात्रियों को शराब न देने के कारण नौकरी से निकाल दिया गया।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अमरीका की एक्सप्रेस जेट एयरलाइन की एक मुस्लिम एवं अश्वेत एयर होस्टेस चेरी स्टेनली ने बताया है कि अपनी धार्मिक मान्यताओं के कारण उन्होंने पिछले महीने यात्रियों को शराब परोसने से इन्कार कर दिया था जिसके कारण उन्हें ग़लत ढंग से नौकरी से निकाल दिया गया है। डेट्रायट की रहने वाली स्टेनली ने समान रोजगार श्रम आयोग में भेदभाव की शिकायत भी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि विमान कंपनी उनकी धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखने पर यह कहते हुए सहमत हुई थी कि उन्हें शराब परोसने के बजाए दूसरा काम दिया जाएगा।
अमरीका-इस्लाम संबंधों की परिषद की मिशिगन इकाई की एक अटार्नी लीना मसरी ने बताया कि एक सहयोगी की शिकायत के बाद स्टेनली को निकाल दिया गया। उन्होंने बताया कि चालीस वर्षीय स्टेनली ने तीन साल तक विमान कंपनी के साथ काम किया और इसी दौरान उन्होंने इस्लाम स्वीकार करते हुए अपना धर्म बदल दिया। स्टेनली को जब पता चला कि शराब परोसना उनकी धार्मिक मान्यताओं के विरुद्ध है तो उन्होंने कंपनी से संपर्क किया और अपनी समस्या बताई जिसके बाद कंपनी ने कहा कि उन्हें शराब परोसने का काम नहीं दिया जाएगा।




/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)













