लेबनान की राजधानी बेरुत के दक्षिणी इलाक़े में हुए दो बम धमाकों में कम से कम 37 लोगों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की ख़बर है.
अधिकारियों का कहना है कि ये दोनों ही आत्मघाती धमाके थे. दोनों धमाके बुर्ज अल-बरानजेह ज़िले में हुए हैं.
ये इलाक़ा शिया बाहुल्य है और यहां हिज़बुल्लाह लड़ाकों की पकड़ काफ़ी मज़बूत है.
जहां धमाके हुए हैं उसके पास फ़लस्तीनी शरणार्थियों का एक शिविर भी है.
हिज़बुल्लाह ने सीरिया में चल रहे संघर्ष में राष्ट्रपति बशर अल-असद के समर्थन में अहम भूमिका निभाई है.
जब से सीरिया में संघर्ष चल रहा है तभी से बेरुत में कई बार धमाके हो चुके हैं. इसकी वजह से लेबनान में सुरक्षा और स्थिरता को लेकर काफ़ी चिंता जताई जा रही है.















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


