वाराणसी. पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। पीएम ने यहां कैंटोनमेंट इलाके के मल्टी परपज ग्राउंड में जरूरतमंदों को ई-रिक्शे, साइकिल रिक्शे और ठेले बांटे। पीएम ने यहां कई परिवारों को प्रधानमंत्री जनधन योजना से जोड़ने के लिए RUPAY कार्ड भी बांटा। पीएम ने यहां लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले पचास साल में जो नहीं किया, उसे पचास महीने में करने आया हूं। पीएम के मुताबिक, गरीबों की माला जपने का काम बंद होना चाहिए।
इससे पहले, बाबतपुर एयरपोर्ट पर यूपी के गवर्नर राम नाईक और सीएम अखिलेश यादव ने उनका स्वागत किया।
पीएम की स्पीच के अहम बिंदु
>गरीब व्यक्ति कम समय में ज्यादा कमा सकता है। बस सरकार उसकी थोड़ी मदद करे।
>हर इंसान चाहता है कि उसकी संतान एक बेहतर जिंदगी जिए। हमे विरासत में गरीबों के बच्चों को गरीबी नहीं देनी है।
>गरीबों को आत्मनिर्भर कैसे बनाएं, हमारा ध्यान इस बात पर होना चाहिए।
>हमारी सरकार स्किल डेवलपमेंट का प्रोग्राम बड़े पैमाने पर चला रही है।
>अब गरीबी से मुक्ति का अभियान चलाना है। पिछले अभियानों से देश को कुछ मिला नहीं है।
>सुबह शाम गरीबों की सिर्फ माला जपना एक परंपरा बन गई है। साठ साल से कल्याण की केवल बातें की गईं। यह बंद होना चाहिए।
>कांग्रेस ने पिछले 50 साल में जो नहीं किया है। मैं उसे 50 महीने में पूरा करने काशी आया हूं।
>हमने आज जिनको ई-रिक्शा दिया है उनका जीवन सुधरेगा। ये कार्यक्रम काशी के भाग्य को बदलेगा।
>बैंकों के दरवाजे पर मेरा गरीब होगा। आज 18 करोड़ से ज्यादा बैंकों के खाते खुल गए।
>हमने तो कहा था कि बिना पैसों के गरीबों का खाता खोलेंगे। गरीबों ने तीस हजार करोड़ से ज्यादा रूपए जमा किए हैं।
bhaskar.com




















