लखनऊ: यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार (15 अप्रैल) को पार्टी के सदस्यता अभियान के बाद पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की। अखिलेश यादव ने बीजेपी के खिलाफ गठबंधन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वह बीजेपी के झूठ के खिलाफ गठबंधन को भी तैयार हैं।

बता दें कि मायावती ने भी गठबंधन की बात कही थी। अखिलेश ने कहा कि हम झूठ के खिलाफ हमेशा ही गठबंधन के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हमने पहले भी ये कहा था और अभी भी कह रहे हैं। देशहित में जब भी कोई गठबंधन बनेगा उसमें समाजवादी पार्टी की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।
Pages: 1 2
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


