तकफ़ीरी आतंकवादी संगठन आईएसआईएल या दाइश ने एक ऐसा वीडियो जारी किया है जिसने पूरी दुनिया के लोगों को हिलाकर रख दिया है, दाइश द्वारा जारी वीडियो में दिखाया गया है कि आतंकवादी 200 मासूम सीरियाई बच्चों पर गोलियों की बारिश कर रहे हैं।
पूरी दुनिया में जघन्य अपराधों के लिए जाने जाने वाले तकफ़ीरी आतंकवादी दाइश के द्वारा जारी वीडियो में सीरिया के 200 मासूम बच्चों को एक साथ मौत के घाट उतारते दिखाया गया है। आतंकियों ने मासूमों को एक साथ लाइन में बैठाकर केवल 30 सेकंड में गोलियों से छलनी कर दिया।
वीडियो में दिखाया गया है कि आतंकियों ने इन मासूम बच्चों के हाथों को पीठ के पीछे बांध दिया था और असॉल्ट राइफल से इन पर गोलियां बरसा दीं।
यह भी पढ़ेंः सीरिया, बौखलाए आतंकियों का आम लोगों पर हमला
प्राप्त समाचारों के अनुसार रूस द्वारा लगातार तकफ़ीरी आतंकियों पर किए जा रहे हवाई हमलों से दाइश बौखला गया है और इसी बौखलाहट में उसने अभी हाल ही में रूस के एक यात्री विमान के मार गिराने का दावा किया था। मासूम बच्चों के नरसंहार का वीडियो भी दाइश की बौखलाहट का परिणाम बताया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि मासूम बच्चों की निर्मम हत्या का वीडियो जारी कर दाइश ने अपना बेरहम चेहरा पेश किया है। इससे पहले भी वह जघन्य हत्याओं वाले वीडियो जारी करता रहा है।


















