प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर कई आंगनबाडी कार्यकत्रियों को गायब करने का भी आरोप लगाया है। लाठीचार्ज से मची भगदड़ के दौरान एक समाचार पत्र में काम करने वाले आजम हुसैन भी घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को जीपीओ स्थित गांधी पार्क में भेजते हुए चारों ओर भारी फोर्स तैनात कर दिया है।

आंगनबाडी कार्यकत्रियां राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने और 18 हजार रुपये के मासिक वेतन सहित तमाम सुविधाओं की मांग करते हुए सोमवार को हजरतगंज चौराहा जाम कर प्रदर्शनकरना शुरू कर दिया था।



















