लखनऊ: (shahernama.com 24_10_2017) सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रही आंगनबाडी कार्यकत्रियों को हटाने के लिए पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। बर्बरता का आलम यह रहा कि किसी का सिर फूटा तो किसी की गर्दन टूटी। हालांकि इतनी निर्दयतापूर्ण कार्रवाई के बाद भी पुलिस घायलों को बीमार बता कर अस्पताल पहुंचाने का दम भरती रही।

यह हालात उस समय हुए जब अचानक ही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजनी शुरू कर दी। कार्रवाई के विरोध में कार्यकत्रियों ने भी पुलिस पर पथराव किया और पानी की बोतलें फेंकीं।



















