
सबने उनकी गाड़ी को घेर लिया और नीचे उतारकर मारने लगे. इस दौरान कुछ लोगों ने पेट्रोल छिड़क कर उनकी गाड़ी में आग लगा दी.
इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने अलीमुद्दीन को भीड़ से बचाया, लेकिन कुछ ही घंटे बाद रांची के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई.
झारखंड राज्य पुलिस प्रवक्ता और आइजी (आपरेशंस) आरके मलिक ने बीबीसी को बताया कि मृत अलीमुद्दीन अंसारी रामगढ़ जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. उनके ख़िलाफ़ आपराधिक मामले चले थे.














/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


