विनोद वर्मा की गिरफ्तारी रायपुर के रहने वाले प्रकाश बजाज नाम के शख्स की एफआईआर के बाद हुई है. हालांकि इस एफआईआर में वर्मा का नाम नहीं था. गिरफ्तारी के बाद वर्मा ने बताया कि उनके पास राजेश मूणत की सेक्स सीडी है और इसीलिये उन्हें गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है.
मूणत की शिकायत पर नामजद एफआईआर
मंत्री राजेश मूणत की शिकायत पर पुलिस ने छत्तीसगढ़ पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल, विनोद वर्मा और अन्य के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 ए के तहत मामला दर्ज किया. मूणत ने सफाई दी है कि सेक्स टेप उनका नहीं है और उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है.
वहीं रमन सिंह सरकार ने मामले की सीबीआई जांच कराने का फैसला किया है.
Pages: 1 2

















