रिपोर्ट में आया है, म्यांमार की सेना की ओर से बोट की जारी तस्वीर में भी उस पर लगे हथियार दिखाई दे रहे हैं। “इस्राईल की एल्बिट सिस्टम कंपनी द्वारा बनाया गया रिमोट वेपन सिस्टम भी लगा है जिसके ज़रिए 30 एमएम कैलिबर की तोप या भारी मशीन गन भी चलायी जा सकती है।”
रिपोर्ट के अनुसार, ये गश्त लगाने वाली बोट्स इस्राईल-म्यांमार के बीच हुए बड़े समझौते का एक हिस्सा है। इस्राईल की एरोस्पेस उद्योग का राम्ता विभाग, जो ‘सूपर द्वोरा’ बनाती है, दो और बोट म्यांमार की सेना के हवाले करेगा।
हआरेत्ज़ ने इस्राईल के शस्त्र उद्योग के सूत्र के हवाले से बताया कि हथियार का यह समझौता करोड़ों डॉलर का है।
Pages: 1 2



















