उत्तरी थाईलैंड की टैम लूंग गुफा में फंसे 12 फुटबॉल खिलाड़ी और उनके कोच को बचाने का अभियान पूरा हो चुका है. सभी बच्चों और उनके कोच को गुफा से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. ये मिशन बेहद खतरनाक था जिस पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई थी.

सभी बच्चों के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद दुनियाभर के लोग राहत की सांस ले रहे हैं. बता दें कि 50 विदेशी गोताखोरों और थाई नेवी सील के 40 कमाण्डो ने मिलकर इस मिशन को पूरा किया.
ऐसे फंसे थे बच्चे
23 जून को वाइल्ड बोर्स नाम की टीम ने फुटबॉल मैच खेला और उसके बाद साइक्लिंग करते हुए टैम लूंग गुफा तक जा पहुंचे. फुटबॉल टीम के साथ उनके कोच भी थे. फुटबॉल टीम जैसे ही गुफा के अंदर पहुंची तेज बारिश शुरू हो गई. बाढ़ की वजह से गुफा में पानी भर गया और गुफा से बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता बंद हो गया और फुटबॉल टीम के 12 खिलाड़ी और कोच अंदर ही फंसे रह गए.
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


