फोन में किसी भी लोकल बैटरी का इस्तेमाल न करें। अगर आपके फोन की बैटरी में कोई खराबी आ रही है, तो इसे सर्विस सेंटर पर दिखाएं। इसके अलावा फोन को किसी लोकल चार्जर से चार्ज करना खतरनाक हो सकता है। फोन में सस्ते इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स फोन की बैटरी को खराब कर सकते हैं।
फोन का गर्म होना इसकी बैटरी पर बुरा असर डाल सकता है। ऐसे में फोन को गर्म होने से बचाएं। अगर फोन पर गेम खेलते या बात करते समय आपका फोन गर्म हो रहा है, तो कुछ समय के लिए सारे फंक्शन बंद कर दें।
चार्जिंग के समय न करें ये काम
अगर आप अपने स्मार्टफोन को चार्ज कर रहे हैं, तो इस पर गेम बिलकुल न खेंलें। इसके अलावा अगर आप चार्जिंग के दौरान फोन पर बात करते हैं, तो यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए अच्छा होगा कि फोन को चार्ज करते वक्त इसका इस्तेमाल न किया जाए। ऐसे में फोन को स्विच ऑफ करके चार्ज करना एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


