टैक्स जस्टिस नेटवर्क की सन 2018 की रिपोर्ट में बताया गया है कि अमरीका अन्य देशों के नागरिकों को अपनी गैर कानूनी दौलत अमरीका पहुंचाने के लिए तरह तरह की ” सुविधाएं ” उपलब्ध करता है और इस संदर्भ में इस देश की गुप्त न्यायिक व्यवस्था भी सहयोग करती है।
विश्व के अत्याधिक भ्रष्ट देशों की सूचि में स्विट्जरलैंड और अमरीका के बाद, कायमन द्वीप समूह, हांगकांग, सिंगापुर, लक्ज़म्बर्ग, जर्मनी, संयुक्त अरब इमारात जैसे देशों का नाम आता है। टैक्स जस्टिस नेटवर्क का मुख्यालय ब्रिटेन में है।



















