उनका कहना था कि एक वैश्विक सरकार ही हमें इससे बचा सकती है. वरना मानव बतौर प्रजाति जीवित रहने की योग्यता खो सकता है.

उल्लेखनीय है कि स्टीफन हॉकिंग 75 साल के हैं और मोटर न्यूरोन नाम की बीमारी से पीड़ित हैं. इसलिए वह बोल नहीं सकते हैं और शारीरिक रूप अक्षम भी हैं. हालांकि इंटेल की ओर से बनाई गई एक खास मशीन के जरिए वह दुनिया तक अपनी बातों को रखने में सक्षम हैं और अपने अविष्कार से लोगों को रू-ब-रू कराते रहते हैं.


















