“अभी आसमान में हेलिकॉप्टर उड़ रहे हैं, मैं उनकी आवाज़ सुन सकता हूँ. एक सहयोगी ने मुझे बताया कि इनमें से एक हेलिकॉप्टर शवों को उठाने के लिए नीचे उतरा. जब मेट्रो में हर रोज़ सफर करने वाले लोगों की संख्या के बारे में सोचता हूँ तो ये काफी डरावना लगता है.”

इस बीच, रूस की जाँच कमेटी की मेट्रो के ड्राइवर की तारीफ़ की है. जाँच अधिकारियों का कहना है कि ड्राइवर ने मेट्रो न रोककर सही फ़ैसला किया और स्टेशन आने पर ही ट्रेन रोकी.



















