रूसी शहर सेंट पीटर्सबर्ग में एक मेट्रो में हुए धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई है. रूसी प्रधानमंत्री दिमित्रि मेदवेदेव ने इसे आतंकवादी हमला बताया है.
ये धमाका सेनाया प्लुचैड मेट्रो स्टेशन और इंस्टीच्यूट ऑफ़ टेक्नालॉजी के बीच में हुआ.
मेट्रो के जिस डिब्बे में धमाका हुआ उसके ठीक पीछे के डिब्बे में सफर कर रही पोलिना ने घटना के बारे में बताया.

















