इराक़ के वरिष्ठ शिया धर्मगुरु आयतुल्लाह सीस्तानी ने सऊदी युवराज मोहम्मद बिन सलमान से मिलने से साफ़ तौर पर इंकार कर दिया है।
इराक़ी मीडिया के हवाले से तस्नीम न्यूज़ के अनुसार, आयतुल्लाह सीस्तानी ने मोहम्मद बिन सलमान से मिलने से इंकार किया है जो इराक़ का दौरा करने वाले हैं।

इस रिपोर्ट के अनुसार, आयतुल्लाह सीस्तानी के इस दृष्टिकोण से सऊदी अधिकारी क्रोधित हैं।
बिल सलमान जारी महीने के अंत तक इराक़ का दौरा करने वाले थे।
जैसे जैसे बिन सलमान के इराक़ के दौरा का समय निकट आता जा रहा है वैसे वैसे सऊदी अरब की सोशल वेबसाइटों पर सबसे ज़्यादा यह हैशटैग चर्चा का विषय बन गया है जिसका शीर्षक है “मोहम्मद बिन सलमान का इराक़ में स्वागत नहीं है।”
Pages: 1 2















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


