एयरटेल 399 रुपये प्लान: जियो के 399 रुपये प्लान के मुकाबले एयरटेल का 399 रुपये प्लान बाजार में उपलब्ध है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 117 जीबी डाटा मिलता है, जहां आप हर रोज 1.4जीबी 4जी डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान में आपको फ्री वॉयस कॉलिंग के साथ फ्री रोमिंग की भी सुविधा मिलती है। इसके अलावा आपको इस प्लान में 100 एसएमएस रोज करने को मिलते हैं। इसके साथ एयरटेल एप्स और सर्विस का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इस प्लान में आपको प्रति जीबी की कीमत 3.41 रुपये पड़ती है।
एयरटेल 509 रुपये प्लान: इस प्लान में यूजर्स को कुल 126 जीबी डाटा मिलता है, जहां आप हर रोज 1.4जीबी 4जी डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान में आपको फ्री वॉयस कॉलिंग के साथ फ्री रोमिंग की भी सुविधा मिलती है। इसके अलावा आपको इस प्लान में 100 एसएमएस रोज करने को मिलते हैं। इसके साथ एयरटेल एप्स और सर्विस का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की है।



















