सरकार द्वारा ‘वन रैंक वन पेंशन’ का ऐलान होने के बाद कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कहा कि OROP पर सरकार का ऐलान निराशाजनक है. एंटनी ने कहा कि सरकार ने वन रैंक, वन पेंशन पर लोगों को गुमराह किया है.

पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कहा कि किसी भी सरकार ने पूर्व सैनिकों का पेंशन इतने बड़े पैमाने पर नहीं बढ़ाया, जितना UPA सरकार के कार्यकाल के दौरान बढ़ा. UPA ने 10 साल में पूर्व सैनिकों का तीन गुना पेंशन बढ़ाया था.
इस मुद्दे पर कपिल सिब्बल ने कहा कि मोदी सरकार कहती है कि वे पूर्व सैनिकों का सम्मान करते हैं, 14 अगस्त को जंतर- मंतर पर पूर्व सैनिकों पर किया गया लाठीचार्ज क्या सैनिकों का सम्मान था. सिब्बल ने कहा कि बीजेपी सरकार ने पूर्व सैनिकों को धोखा दिया है क्योंकि ‘वन रैंक वन पेंशन’ का फैसला UPA सरकार ने किया था.
l















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)



