भाजपा की फायरब्रांड नेता साध्वी प्राची तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहाँ के समर्थन में आ गई हैं। साध्वी प्राची ने टीएमसी सांसद नुसरत जहां के मंगलसूत्र पहनने पर दिए मुस्लिम फतवे पर जोरदार तंज कसा है।

साध्वी प्राची ने कहा है कि अगर मुस्लिम महिलाएं किसी हिंदू से शादी कर लें और उसके बाद बिंदी-मंगलसूत्र पहने तो ये मुस्लिम मौलवी उसे हराम कहते हैं, लेकिन अगर कोई मुस्लिम, लव जिहाद के जरिए हिंदू युवती से शादी कर उसे बुर्का पहनाते हैं वह हराम नहीं है, वह जायज होता है।
#nusratjahan wow @nusratchirps mam..I can't believe this 👇..ur sindur..ur mehndi..actually u are looking very beautiful.."pure indian naari"..jis tarah se aapne feet touch ki LS ke wo sbse best tha..I am impressed..☺☺..
Wish you a very happy married life mam..🙏..love you❤ ❤ pic.twitter.com/LxjYK5vRYk— Jayshree Singh (@Dayanan73165563) June 25, 2019
साध्वी प्राची ने कहा कि अगर मुस्लिम मौलवियों को फतवे ही जारी करने थे तो तीन तलाक के समर्थन में करते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बल्कि इन्होंने नुसरत जहां के खिलाफ फतवा जारी कर दिया है कि उसने मंगलसूत्र क्यों पहना।
From politics to movies, trolls to violence in her constituency, catch the very candid, first time TMC MP @nusratchirps uncensored on YouthQuake this week Saturday @7pm on @ndtv pic.twitter.com/CWxIz8fVoU
— Sonal MehrotraKapoor (@Sonal_MK) June 28, 2019
साध्वी प्राची ने बेहद सख्त लहजे में कहा कि अगर यह मौलवी अभी नहीं सुधरे तो मुझे लगता है कि यह कुछ समय में पूरे इस्लाम को भी हराम करार दे देंगे।
बता दें, टीएमसी सांसद नुसरत जहां मंगलवार को जब शपथ लेने संसद पहुंचीं तो वह सत्र के दौरान पारंपरिक अंदाज में नजर आईं। नुसरत ने माथे पर सिंदूर, हाथों में मेहंदी और चूड़ा पहना हुआ था।
उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, जिसके बाद देवबंदी उलेमा ने इस पर एतराज जताते हुए नुसरत जहां के खिलाफ फतवा जारी कर दिया था। बंगाल के बशीरहाट से निर्वाचित टीएमसी सांसद के हिंदू लड़के से विवाह करने और उसके बाद मंगलसूत्र पहनने पर देवबंदी उलेमा ने ऐतराज जताया।
सहारनपुर के इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद ने नुसरत के मंगलसूत्र पहनने पर फतवा जारी किया है। नुसरत जहां ने हाल ही में कोलकाता के बिजनसमैन निखिल जैन से शादी की है। शादी के बाद सांसद नुसरत जहां संसद में शपथ लेने पहुंची थीं।



















