नाइजीरिया से प्राप्त हो रही ख़बरों के अनुसार पुलिस ने कई अज़ादारों को गरिफ़्तार भी किया है जिनका पता नहीं चल रहा है कि सुरक्षा बल उनको कहां लेकर गए हैं।
दूसरी ओर नाइजीरिया के ज़ारिया शहर में इस देश के वरिष्ठ शिया धर्मगुरू आयतुल्लाह शेख़ इब्राहीम ज़कज़की की रिहाई की मांग कर रहे लोगों पर भी पुलिस ने फ़ायरिंग की है। प्रदर्शनकारियों पर की गई गोलीबारी में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।



















