ईरान के पश्चिम विशेषकर किरमानशाह और कुर्दिस्तान प्रांतों में रविवार की रात एक भीषण भूकंप आया। इस भूकंप में मरने वालों की संख्या 117 हो गई है जबकि घायलों की संख्या 300 से अधिक बताई जा रही है।
तेहरान विश्व विद्यालय के जियोफ़िज़िक्स केंद्र के अनुसार रविवार को स्थानीय समय के अनुसार रात नौ बजकर पांच मिनट पर आने वाले सात दशमलव दो रिक्टर के भूकंप ने पश्चिमी ईरान विशेषकर किरमानशाह और कुर्दिस्तान प्रांतों को हिलाकर रख दिया। भूकंप के कारण इस इलाक़े के लोगों में भय व आतंक फैल गया।



















