सपा संरक्षक मुलयाम सिंह यादव को शुगर बढ़ने पर रविवार शाम डा. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

संस्थान के निदेशक प्रोफेसर एके त्रिपाठी ने बताया कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को सुबह कमजोरी लग रही थी। उन्हें कार्डियोलॉजिस्ट डा. भुवन चंद तिवारी ने देखा था। इस दौरान शुगर अधिक पाई गई। ऐसी स्थिति में सपा संरक्षक को शाम करीब पांच बजे संस्थान के छठवें फ्लोर पर स्थित प्राइवेट वार्ड में भर्ती कर लिया गया है।
उन्हें हाईपर डायबिटीज और ग्लाइसिमिया (हाइपर टेंशन) की शिकायत है। चिकित्सकों की टीम इलाज में लगी है। रात करीब नौ बजे उनकी हालत में काफी हद तक सुधार पाया गया है। उम्मीद है कि सुबह तक स्थिति नियंत्रित हो जाएगी। वह लोगों से बातचीत कर रहे हैं। किसी विशेष तरह की दिक्कत नहीं है।
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ में डा. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल डॉक्टरों की तरफ से अभी कुछ भी नहीं कहा गया है।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)

