एमटीएनएल ने कहा है कि 319 रुपये का प्लान 28 दिन की वैधता वाला होगा. (फाइल फोटो)नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की एमटीएनएल ने एक अप्रैल से अपने 319 रुपये के नए प्लान की घोषणा की है. इसमें वह उपयोक्ता को प्रतिदिन दो जीबी 3जी डाटा और स्वयं के नेटवर्क पर असीमित कॉल की पेशकश करेगी.




















