मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस को निशाने पर लिया है।

इंदौर में भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा नगर निगम के अधिकारी की बैट से पिटाई करने के मामले का उदाहरण देते हुए दिग्विजय सिंह ने भाजपा की मानसिकता पर सवाल उठाए। पूर्व मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए भाजपा और आरएसएस की मानसिकता को मॉब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
मोदी जी ने कल भाजपा संसदीय दल की बैठक में आकाश के इस बयान के खिलाफ नाराजी प्रकट की और आकाश के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये। यही नहीं उन भाजपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी कार्यवाही करने के निर्देश दिये जिन्होंने जेल से छूटने के बाद उसका स्वागत किया और “हर्ष फायरिंग” की। https://t.co/HAEeFjDZOs
— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) July 3, 2019
खबर के अनुसार, उन्होंने कहा कि ‘मॉब लिंचिंग के दो कारण हैं। पहला कि लोगों को समय पर न्याय नहीं मिलता है, जिससे लोगों में गुस्सा बढ़ जाता है और वह ऐसी घटनाओं को अंजाम दे बैठते हैं।
दूसरा कारण है बीजेपी और आरएसएस की मानसिकता।’ इंदौर में आकाश विजयवर्गीय द्वारा नगर निगम अधिकारी की पिटाई करने वाले मामले को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि ‘आकाश विजयवर्गीय को ही देख लीजिए, उन्होंने कहा था कि हमें सिखाया जाता है कि पहले आवेदन, फिर निवेदन और अंत में दे दनादन. यह भाजपा और आरएसएस की ही मानसिकता है।



















