प्रयागराज। आस्था, विश्वास और संस्कृतियों के संगम में तीर्थराज प्रयाग के माघ मेले के अंतिम स्नान पर्व ‘महाशिवरात्रि’ पर पतित पावनी गंगा, श्यामल यमुना और अंत:सलिलस्वरूपा सरस्वती के तट पर श्रद्धालुओं की आस्था हिलोरें मार रही है।

संगम किनारे दूधिया रोशनी के बीच तड़के 4 बजे से ही महिला, पुरुष, युवा, बच्चे और दिव्यांग श्रद्धालु त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने के साथ ‘ॐ नम: शिवाय’, ‘हर-हर महादेव’, ‘हर हर-बम बम’ के जप लगातार करते जा रहे हैं। कोई गंगा मइया को स्मरण कर रहा है।
President Kovind, PM Modi extend greetings on Maha Shivaratri https://t.co/YokcPkQZBF pic.twitter.com/1q8MKHNOE8
— BB News (@BharatBuland) February 21, 2020
मेला प्रशासन ने महाशिवरात्रि पर करीब 5 से 10 लाख के बीच श्रद्धालुओं के पुण्य की डुबकी लगाने की संभावना व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि 10 बजे तक 2.50 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। मेला क्षेत्र में 8 मजिस्ट्रेटों के साथ सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी लगाया गया है।
On the pious occasion of Maha Shivratri. May Lord Shiva bless us all with peace, happiness and prosperity. #JagoForShiva
pic.twitter.com/RGbPXZ0Bsb— Narendra Modi Fan (@narendramodi177) February 21, 2020
जल पुलिस प्रभारी कडेदीन यादव ने बताया कि सभी स्नान घाटों पर 80 गोताखोरों के साथ जल पुलिस भी मौजूद हैं। संगम में बेरीकेडिंग किया गया है जिससे कि स्नानार्थी उसके पार नहीं जाएं। बावजूद इसके जल पुलिस लगातार इस पर चौकसी बरत रही है। उन्होंने बताया कि स्नान कुशलतापूर्वक हो रहा है। किसी प्रकार की अप्रिय घटना का कहीं से कोई समाचार नहीं है।


















