कर्नाटक के बगलकोट जिले में शुगर फैक्ट्री का बॉयलरफट जाने से हादसा हो गया। इसमें छह लोगों की मौत हो गई है। कई लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों को तुरंत ही पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। मदद का काम स्थानीय लोगों ने शुरू किया। घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर जुट गए और राहत कार्य शुरू कराया।
बॉयलर में हुआ धमाका इतना तेज था कि तीन मंजिला बिल्डिंग ढह गई। यह मिल बीजेपी विधायक मुरुगेश निरानी, उनके भाई संगामेश और हनुमंथा की बताई जा रही है। फैक्ट्री में करीब एक हजार मजदूर काम करते हैं। हादसे वाली जगह पर एक दर्जन के करीब मजदूर मौजूद थे।
फायर ब्रिगेड और बचाव टीम मौके पर पहुंच गई है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका भी जताई जा रही है। स्थानीय अधिकारी भी मौके पर हालात का मुआयना कर रहे हैं।
अचानक हुए इस हादसे की वजह से मिल में काम कर रहे मजदूर प्रभावित हुए हैं। इस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।



















