कांचीपुरम : कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती का बुधवार को निधन हो गया। वह काफी दिन से बीमार चल रहे थे। कई बार उन्हें अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ा था। उनकी उम्र 83 वर्ष थी।
कांचीपुरम के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हुआ। उन्हें सांस लेने में हो रही तकलीफ के बाद भर्ती कराया गया था।
Kanchi Mutt head Jayendra Saraswathi passes away at the age of 82. pic.twitter.com/rEMr90sfRC
— ANI (@ANI) February 28, 2018
इससे पहले भी उन्हें कमजोरी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। कांची मठ तमिलनाडु के कांचीपुरम में स्थापित है। यह पांच पंचभूतस्थलों में से एक है। यहां के मठाधीश्वर को शंकराचार्य कहते हैं। यह दक्षिण भारत के महत्त्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक है।