इकबाल अंसारी ने कहा, हम चाहते हैं कि मंदिर-मस्जिद का विवाद खत्म होना चाहिए. इस मामले को कट्टरपंथियों ने उलझा दिया है.
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर मामले को कोर्ट के बाहर ही बातचीत से सुलझाने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा है कि अगर बातचीत से हल नहीं निकलता है तो कोर्ट मध्यस्थता के लिए तैयार है. कोर्ट के इस फैसले पर अयोध्या के साधु संतों ने खुशी जताई और उन्होंने कहा है कि दूसरे पक्ष से बातचीत करने को तैयार हैं.
# issue



















