
आइएसआइएस के हिंदुस्तान पर हमले की धमकी और उसमें ताज का फोटो होने से उसकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने ताज में सघन चेकिंग के साथ ही आसपास के इलाके में फ्लैग मार्च किया। ताजनगरी आगरा में कल से ताज महोत्सव आरंभ हो रहा है।
taj mahal
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर आतंकी संगठन के समर्थक अहवाल उम्मत मीडिया सेंटर ने हिंदुस्तान पर हमले का ग्राफिक जारी किया है। इसमें अगला निशाना ताजमहल को दिखाया गया है। इसकी जानकारी होने पर आला अधिकारी हरकत में आ गए। उन्होंंने ताज महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ ही ताज की सुरक्षा बढ़ा दी है।
taj mahal
कल यहां दोपहर में सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च किया। एसपी सिटी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च की शुरुआत दोपहर करीब एक बजे शिल्पग्राम से हुई। स्पेशल वेपन एंड टैक्टिक्स स्वॉट और बम डिस्पोजल स्क्वायड, बीडीएस की टीम इसमें शामिल रही। ताज पूर्वी गेट से शुरुआत कर सुरक्षा बल ताज पूर्वी गेट पहुंचे। यहां से दशहरा घाट पर जाकर सुरक्षा का हाल उन्होंने जाना। यहां से वह वापस पूर्वी गेट, पाठक प्रेस बैरियर, चौक कागजियान, आरके फोटो स्टूडियो चौराहाए ताज पश्चिमी गेटए अमरूद का टीला पार्किंग और बसई घाट तक गए।
taj mahal
एसपी सिटी सुशील घुले ने बताया कि इस तरह का कोई इनपुट नहीं मिला है, लेकिन माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर धमकी भरे ट्वीट का मामला सामने आया है। इसके चलते और ताज महोत्सव में सुरक्षा इंतजाम के मद्देनजर पुलिस ने चेकिंग करने के साथ ही फ्लैग मार्च किया गया।
Pages: 1 2

















