बगदाद। इस्लामिक स्टेट ने बुधवार को इराक में 30 सुन्नी नेताओं को गोलियों से भून दिया है। घटना राजधानी बगदाद के पश्चिम में हीथ कस्बे की है। इराकी अधिकारियों ने बताया कि ये सभी स्थानीय कबीलाई नेता थे। सभी पर इस्लामिक स्टेट के खात्मे के लिए एक संगठन खड़ा करने का आरोप था। सभी को सार्वजनिक तौर पर लाइन में एक साथ खड़ाकर गोलियों से भून दिया गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, आईएस आतंकियों ने पहले सुन्नी नेताओं को पूरे कस्बे में परेड करवाई। इस दौरान लाउडस्पीकर पर एक आंतकी लोगों को संदेश दे रहा था। संदेश में वह इन सभी की सजा के बारे में बता रहा था। इन्हें काफिर करार दे रहा था। इसके बाद व्यस्त सड़क पर सभी को एक लाइन में खड़ा करके रायफल से भून दिया गया। तस्वीरों में एक लाइन से धरती पर बिछी हुई लाशें देखी जा सकती हैं