गाजियाबाद में गिरी 5 मंजिला बिल्डिंग, दो की मौत
गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के आकाश नगर में रविवार को गिरे निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत के मलबे में से अब तक दो शव निकाले गए हैं. सोमवार सुबह एक 8 वर्ष के बच्चे का शव निकाला गया. मलबे में से अभी तक 8 लोगों को निकाला गया है जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

शाहबेरी में दो इमारतें ढह गईं थीं
इससे पहले 17 जुलाई को शाहबेरी में दो इमारतें ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गईं थीं. इनमें दबकर नौ लोगों की मौत हो गई थी. इसमें अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन पर सवाल उठे थे, जिसके बाद सरकार ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक वीपी सिंह और सहायक महाप्रबंधक अख्तर अब्बास जैदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया, जबकि विशेष कार्य अधिकारी विभा चहल का तबादला कर दिया गया.
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


