सिंह ने सीमा पर बिनावजह गोलीबारी करने तथा आतंकवादी भेजने को लेकर पाकिस्तान पर प्रहार करते हुए कहा कि उसे समझ जाना चाहिए कि अब देश में कांग्रेस की ढुलमुल सरकार नहीं है बल्कि मोदी जी की सरकार है। ऐसे में पाकिस्तान की नापाक हरकत लंबे समय तक नहीं चलेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के समय में सुरक्षाबलों के बंधे हाथ अब खोल दिये गये हैं तथा सरकार ने इसे आतंकवादियों से कड़ाई से निपटने और पाकिस्तान के सीमा पार से होने वाले हमलों का करारा जवाब देने के स्थायी आदेश दे दिये गये हैं। पहले हमला करने को तो नहीं कहा गया पर जवाब देने में गोलियों का हिसाब भी नहीं रखने को कहा गया है।


















