मिली जानकारी के अनुसार काशिफजमील किसी काम से गोरखनाथ क्षेत्र में गए थे। वह बाइक से थे। वह घर लौट रहे थे कि जेपी हास्पिटल के पास ब्राउन कलर की स्कूटी पर सवार दो हमलावरों ने उन पर तीन गोलियां चलायीं। एक हमलावार चेहरे पर गमछा बांधे हुए था जबकि दूसरा हेलमेट पहने था।
कासिफ जमील को एक गोली कंधे में, दूसरी गर्दन के पास लगी। वह बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों की मदद से वह किसी तरह टेम्पो से विंध्यवासिनी नगर स्थित स्टार नर्सिंग होम पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उनका तुरन्त इलाज शुरू किया।
काशिफ जमील के बड़े भाई अदील अहमद खान ने बताया कि वह और डा. कफील आज कुशीनगर गए हुए थे। वह घर लौटे ही थे कि इस घटना की जानकारी नहीं हुई।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


