ख्वातीन सनी ए ज़ेहरा कमेटी की अध्य्क्ष सालेहा रिज़वी ने भारतीय जनता पार्टी के नेता और बिहार के बेगूसराय से लोकसभा प्रत्याशी गिरिराज सिंह के विवादित बयान की घोर शब्दों में निंदा की है और बीजेपी से मांग की कि जाति धर्म की सियासत करने वाले मंत्रियोँ की बोलने की आज़ादी पर पाबंदी लगाई जाए | भारत में अन्य धर्म के लोग है लेकिन इस बार लोक सभा इलेक्शन 2019 में विशेष धर्म यानि शिया मज़हब की धार्मिक आस्था पर चोट मारी जा रही है |

नफ़रत की राजनितिक कब तक चलेगी नहीं मालूम अगर मालूम है तो बस ये की बीजेपी के राज्य में मंत्रियो से लेकर टीवी ऐंकर तक सभी की भाषा में एक नया स्वाद आ गया है – उस स्वाद का नाम है मुस्लमान, यानि मुसलमानो पे हर तरह का प्रहार आज के समय की ज़रुरत बन गया है इसी लिये मंत्री संत्री उसे कैश कराने की होड़ में लगे है | बात इतनी सी होती तो भी सब्र आ जाता |
बीजेपी के राज में हमारी धार्मिक आस्था पे एक के बाद एक प्रहार होता है कभी सी एम् योगी मौला अली अ0स0 की शान में गुस्ताखी करते है तो कभी और नेता | चुनावी जनसभाओं में इन मंत्रियोँ ने तय कर लिया है की हमारी धार्मिक आस्था पर प्रहार किया जाए उसके बाद दुर्भाग्य ये है की हमारे धर्म गुरु नफ़रत की सियासत करने वालों को कामयाब बनाने की दुआ करते है |
ये कैसा वक़्त आन पड़ा है शियोँ पर जो हमारे रसूल अल्लाह स अ की शान में गुस्ताखी करे शियोँ के पहले इमाम अली अ0 स0 के और शहज़ादी ए फातिमा स0 अ0 (आइडियल लेडी ) की शान में बद ज़बानी करे और हम खून का घूँट पी कर उन लोगों के लिये इलेक्शन 2019 की जीत के लिये दुआ करे और आप सब मिल कर अमीन कहे |
बीजेपी vcआर एस एस का अजेंडा है जिस पर मौजूदा सरकार काम तो कर रही है वह शिया धर्म पर प्रहार भी कर रही है | हम उस प्रहार का जवाब देने के बजाए उसके लिये दुआए खैर करें |
शर्म आ रही है हमें कि कितनी बुरी तरह से हमारे मज़हब और हमारे इमाम और पैग़ंबरोँ पर दुश्मन ताक़त क़ौमे हमलावर है और हम ख़ामोश है |















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)



