अमरीका के एक टीवी चैनल का कहना है कि देश की गुप्तचर और सुरक्षा संस्थाएं, भ्रष्ट और राजनीति का शिकार हैं।

फ़ाक्स न्यूज़ टीवी चैननल ने मंगलवार को अपनी एक रिपोर्ट में अमरीका की गुप्तचर और सुरक्षा संस्थाओं को भ्रष्ट बताया और उस पर सरकारी कामों में विघ्न उत्पन्न करने का आरोप लगाया है।
fox news
फ़ाक्स न्यूज़ ने रिपोर्ट दी है कि अमरीका में नीति, गुमराह करने वाली ख़बरों की भेंट चढ़ जाती हैं जो राजनैतिक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रकाशित की जाती हैं।
fox news
यह रिपोर्ट एेसी स्थिति में जारी हुई है कि वाशिंग्टन पोस्ट ने इससे पहले देश के सुरक्षा सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी थी कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान रूस के साथ संबंध थे।
fox news
डोनल्ड ट्रम्प ने देश की सुरक्षा और ख़ुफ़िया एजेन्सियों पर आरोप लगाया था कि उसने रूस के साथ उनके संबंधों के बारे में ग़लत और निराधार सूचनाएं मीडिया में जारी की हैं।
fox news



















