रोमेलु लूकाकू की टीम बेल्जियम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी जहां उसका सामना मंगलवार को खिताब की प्रबल दावेदार फ्रांस से होगा। बेल्जियम के खिताब तक पहुंचने की राह भले ही आसान न हो लेकिन लुकाकू के पास केन को पछाड़ने का सुनहरा मौका है।
लुकाकू के अलावा, फ्रांस के फारवर्ड कीलियन एम्बाप्पे और एंटोनी ग्रीजमैन भी इंग्लैंड को गोल्डन बूट की रेस में पीछे कर सकते हैं।
एम्बाप्पे और ग्रीजमैन ने टूर्नामेंट के पांच मैचों में तीन गोल दागे हैं। फ्रांस फाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार है, ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों के पास टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करके इतिहास बनाने का मौका होगा ।
इंग्लैंड को क्रोएिशया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलना है और अगर वह फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहती है तो यह रेस अधिक रोमांचक हो जाएगी।
Pages: 1 2



















