रूस में जारी फीफा विश्व कप का 21वां संस्करण समाप्ति की कगार पर है और मंगलवार को शुरू होने वाल सेमीफाइनल मुकाबलों से पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन छह गोल के साथ गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे हैं। केन ने कप्तान के तौर पर टीम का आगे से नेतृत्व किया और चार मैचों में छह गोल दाग चुके हैं।

पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो, बेल्जियम के स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकू और रूस के डेनिस चेरिसेव चार गोल के साथ दूसरे पायदान पर काबिज है। हालंकि, केन को रोनाल्डो एवं चेरिसेव से काई खतरा नहीं है क्योंकि इन दोनों खिलाड़ियों की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।
Pages: 1 2



















