सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि इंडिगो पायलट ने उच्च सुरक्षा वाले इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट पर चार नॉटिकल माइल्स दूर से संदिग्ध चीज को उड़ते देखने के बाद इसकी सचूना फौरन अथॉरिटी को दी।
अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद ऐहतियातन सुबह 7.50 बजे तक एयरपोर्ट के सभी तीनों रनवे बंद कर दिए गए। सीआईएसएफ, दिल्ली पुलिस और एविएशन सिक्योरिटी की टीमें फौरन मौके पर पहुंचीं। सुरक्षाकर्मियों को अपनी जांच में क्षेत्र में कोर्ई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
Pages: 1 2



















