गार्सिया ने बताया कि इस बैठक में दक्षिण अमरीका के देशों के 12 प्रतिनिधियों और इसी तरह विभिन्न राजनैतिक दलों व सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में भाग लेने वालों ने बल देकर कहा कि वे वेनेज़ुएला के लोगों के ख़िलाफ़ अमरीका के एकपक्षीय प्रतिबंधों का मुक़ाबला करने के लिए वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की ओर से उठाए गए क़दमों का समर्थन करते हैं।
Pages: 1 2



















