चीन में तबाही मचाने वाला कोरोना वायरस इटली और ईरान में भी दहशत फैला रहा है. ईरान में कोरोना की चपेट में आने से मरने वालों का आंकड़ा सोमवार को 237 पहुंच गया है. इस बीच ईरान में फंसे भारतीयों का रेस्क्यू कर लिया गया है और 58 लोगों का पहला जत्था गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पहुंच गया है.
ये सभी लोग धार्मिक यात्रा के लिए ईरान गए थे. इस बीच कोरोना वायरस ने ईरान में पैर पसार लिए तो हर तरफ खौफ पैदा हो गया. भारत सरकार भी अलर्ट हो गई और ईरान से भारतीयों को निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई.
विदेश मंत्री ने बताया था कि सरकार पहले तीर्थयात्रियों को निकालने की प्रक्रिया में है, जो आमतौर पर उम्र में बड़े होते हैं और उम्रदराज होने की वजह से वह कोरोनावायरस संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील भी हैं. उन्होंने कहा था कि तीर्थयात्रियों को वापस लाने के बाद जल्द ही छात्रों को निकाल लिया जाएगा.

मंगलवार को श्रद्धालुओं का पहले जत्थे के बारे में भी एस. जयशंकर ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि तेहरान से भारतीय श्रद्धालुओं का पहला जत्था वापस आ गया है. इसके लिए उन्होंने ईरानी अधिकारियों का भी शुक्रिया अदा किया. साथ ही ये भी बताया कि ईरान में फंसे बाकी भारतीयों को निकालने पर भी काम किया जा रहा है.
ईरान में अचानक बढ़ा कोरोना का कहर
ईरान में कोरोना का कहर हर दिन बढ़ता जा रहा है. सोमवार को यहां कोरोना के कारण 43 लोगों की मौत हुई. अब तक कोरोना के संक्रमण से 237 लोगों की मौत हो चुकी है. ईरान में कुल 7167 केस सामने आए हैं, जिनमें से 2394 पॉजिटिव पाए गए हैं. यानी ईरान में कोरोना बड़ी संख्या में लोगों की जान ले रहा है.
भारतीय वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान 58 भारतीय तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को लेकर भारत पहुंच गया है। वहीं, दुनियाभर में कोरोनावायरस से मरने वाले लोगों की संख्या चार हजार से ऊपर पहुंच गई है।
ऑस्ट्रेलियाई एयरलाइंस ने ज्यादातर उड़ानें बंद कीं, सीईओ नहीं लेंगे वेतन
ऑस्ट्रेलियाई विमानन कंपनी क्वांटास ने मंगलवार को कहा कि कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते वह अपने ज्यादातर एयरबस ए380 विमानों की उड़ान बंद कर रही है और चूंकि उसकी ज्यादा अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद हो गई हैं, इसलिए उसके सीईओ अपना वेतन नहीं लेंगे। क्वांटास और उसकी सस्ती विमानन सेवा जेटस्टार ने अगले छह महीनों के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में लगभग 25 प्रतिशत की कटौती की है।
चीनी राष्ट्रपति ने किया वुहान का दौरा
चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने कोरोनावायरस सामने आने के बाद पहली बार वायरस प्रभावित वुहान का दौरा किया।
कैलिफोर्निया बंदरगाह पर वायरस प्रभावित जहाज से पहला यात्री बाहर आया
कोरोनावायरस प्रभावित क्रूज जहाज से पहले यात्री को बाहर लाया गया है। जहाज को सोमवार को ऑकलैंड के कैलिफोर्निया बंदरगाह पर खड़ा किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि ग्रैंड प्रिंसेस कई दिनों तक समुद्र में फंसे होने के बाद सैन फ्रांसिस्को खाड़ी पहुंचा। इसमें 3,500 से अधिक यात्री और चालक दल के सदस्य सवार हैं। इस जहाज में 21 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
कोरोनावायरस पर मजाक के चलते मुसीबत में फंसे भारतीय मूल के दो अफ्रीकी
कोरोना वायरस पर मजाक के चलते भारतीय मूल के दो दक्षिण अफ्रीकी नागरिक मुसीबत में फंस गए हैं। पहला मामला भारत से डरबन लौटी 55 वर्षीय एक महिला का है, जिसके दावा किया कि उसे कोरोनावायरस का संक्रमण है। उसे आननफानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में पता चला कि वो मजाक कर रही है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एक दूसरे मामले में अधिकारियों को एक महंगी स्पोर्ट्स कार के मालिक की तलाश है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह भारतीय मूल का है। दरअसल चार अलग-अलग लोगों ने कहा है कि वह जिस कार को चला रहा था, उसकी नंबर प्लेट पर ‘कोविड19-जेडएन’ लिखा था। इस नंबर प्लेट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। पुलिस कार और उसके मालिक का पता लगाने में जुटी है।
दुनियाभर में मृतकों की संख्या चार हजार के पार पहुंची
कोरोनावायरस से दुनियाभर में मरने वाले लोगों की संख्या मंगलवार को चार हजार के पार पहुंच गई। एएफपी आंकड़े के अनुसार चीन में इस वायरस से 17 और लोगों की मौत हो गई। सौ से अधिक देशों में फैले इस वायरस से मृतकों की संख्या 4,011 पहुंच गई है जबकि इससे 110,000 से अधिक लोग प्रभावित हैं।
कोरोनावायरस: ईरान से 58 लोग पहुंचे भारत, दुनियाभर में मरने वालों की संख्या चार हजार के पार
ईरान से 58 भारतीय तीर्थयात्रियों का पहला जत्था भारत पहुंच गया है। भारतीय वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान लोगों को तेहरान से हिंडन वायुसेना स्टेशन (गाजियाबाद) लेकर पहुंचा।विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि ईरान में हमारे दूतावास और भारतीय चिकित्सा टीम के प्रयासों के लिए धन्यवाद, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम किया जा रहा है। धन्यवाद भारतीय वायुसेना। हम ईरानी अधिकारियों के सहयोग की सराहना करते हैं। हम वहां फंसे अन्य भारतीयों की वापसी पर काम कर रहे हैं।















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


