संगठन ने दावे की घोषणा अपनी अमाक संवाद समिति के जरिये की. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रायसानी सहित कम से कम 128 लोग मारे गए और 125 से अधिक अन्य घायल हो गए.
स्थानीय मीडिया ने मृतकों की संख्या प्रांतीय गृह मंत्री आगा उमर बांगलजई के हवाले से दी. बलूचिस्तान के कार्यवाहक स्वास्थ्य मंत्री फैज काकर ने बताया, ‘‘ शुरूआत में मृतकों की संख्या अधिक नहीं थी लेकिन रायसानी समेत गंभीर रूप से घायल लोगों की अस्पताल में मौत हो गई.’’ उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या और भी बढ़ने की आशंका है क्योंकि विस्फोट में 120 अन्य घायल हुए हैं.
टिप्पणियां बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है यह एक आत्मघाती हमला था. उन्होंने बताया कि हमले में लगभग 16-20 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया. इस घटना के बाद क्वेटा के अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित कर दी गई.
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


