पहली बार चार हाईकोर्ट का नेतृत्व महिला जजों के हाथ में
भारतीय मूल की अमरीकी महिला जज
जज अब्दुस-सलाम के परिवार ने उनके शव की पहचान कर ली है और मौत की वजह पोस्टमोर्टम के बाद सामने आएगी.
पुलिस का कहना है कि जज शैला के शव पर किसी चोट के निशान नहीं है और साधारण कपड़े पहने हुए थे.
जज शैला अब्दुस-सलाम के पति ने बताया कि मंगलवार सुबह से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं थी.
1952 में वॉशिंगटन में पैदा हुई शैला अब्दुस सलाम को 2013 में गवर्नर मारियो कुओमो ने न्यूयॉर्क कोर्ट ऑफ़ अपील्स में नियुक्त किया था.
कुओमो ने एक बयान में कहा, ” जस्टिस शैला अब्दुस सलाम पथप्रदर्शक जज थीं जिनका सार्वजनिक जीवन ज़्यादा निष्पक्ष और न्यायपूर्ण न्यूयॉर्क बनाने के लिए था. ”
न्यूयॉर्क के कोलंबिया लॉ स्कूल से पढ़ीं शैला अब्लुस सलाम ने ब्रुकलिन में निम्न वर्ग के लोगों के लिए काम करते हुए अपना करियर शुरू किया था और बाद में उन्होंने न्यूयॉर्क राज्य की उप एटर्नी जनरल के तौर पर भी काम किया.
अमरीका की पहली मुस्लिम महिला जज शीला अब्दुस सलाम मृत पाई गईं, हडसन नदी में मिला शव
Pages: 1 2



















