समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्या मंत्री उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया पर खूब धाक जमा रहे हैं. अखिलेश के ट्विटर हैंडल और फेसबुक एकाउंट से निकले वाक्यों को खूब पसंद किया जा रहा है .

आज अखिलेश यादव ने अल्लामा इक़बाल की एक मशहूर ग़ज़ल के एक शेर को ट्वीट किया है जिसमे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को और भारत की जनता को समझने की कोशिश की है .आज प्रधान मंत्री मोदी ने चुनाव के दौरान मिशन शक्ति की सूचना सोशल मीडिया पर थी जिस पर अन्य पार्टियों ने चुनाव आयोग से शिकायत भी की है
सितारों से आगे जहाँ और भी हैं
अभी इश्क़ के इम्तिहाँ और भी हैं
को अपने ट्वीट में इस्तेमाल किया,इस ट्वीट के साथ उन्होने सितारों के झुरमुट की एक तस्वीर भी पोस्ट की है .
अखिलेश यादव के सारे ट्वीट्स में न केवल ज्ञान होता है बल्कि उसमें दिलचस्प शब्दावली का भी वह उपयोग करते हैं.कभी कभी हास्य व व्यंग से भी वह नौजवानों का दिल जीत लेते हैं

ट्विटर पर अखिलेश यादव को फॉलो करने वालों की संख्या दस मिलियन होने वाली है जबकि वह खुद केवल १७ लोगों या संस्थाओं को फॉलो करते हैं जिनमें कुछ मीडिया घराने ,दलाई लामा, अमिताभ बच्चन ,ऐ आर रहमान,भूतपूर्व अमरीकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ,एतहिसकार विल्लियम डालरिम्पल, पत्रकार बरखा दत्त,मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट को भी वह फॉलो करते हैं .आज की तारिख तक अखिलेश यादव ने लगभग २२ सौ ट्वीट्स किये हैं



















