जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी की तरफ से ट्वीट कर भी कहा गया, ‘इंशा अल्लाह, इस साल ईद उल अजहा गुरुवार 23 अगस्त 2018 को मनाई जाएगी.’
हालांकि वहीं दूसरी तरफ मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने देर रात ऐलान किया कि ईद उल अजहा का त्योहार 22 अगस्त को मनाया जाएगा. उन्होंने बताया कि देर शाम तक चांद दिखने की पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन देर रात कई जगह से चांद की खबर आ गई.
बता दें कि ईद और बकरीद के त्योहार में एक बड़ा अंतर यह भी होता है कि ईद की त्योहार जहां चांद दिखने के अगले ही दिन मनाया जाता है, जबकि बकरीद चांद दिखने के दस दिन बाद. ऐसे में लोग को यकीन है कि जल्द ही यह विवाद खत्म हो जाएगा और देश भर के सारे मुसलमान एक ही दिन मिलकर बकरीद मनाएंगे.
Pages: 1 2



















