काबुल, 20 फरवरी(रायटर) अफगानिस्तान में कलाकारों ने लोगों को भ्रष्टाचार और हिंसा के खिलाफ जागरूक बनाने के लिए बम विस्फोटों मेें तबाह दीवारों और ऐसे ही अन्य स्थानों पर संदेश तथा भित्ति चित्रों को सहारा लिया है।

ये कलाकार खुद को आर्टलॉर्ड कहते हैं और इनका कहना है कि हम कबीलों के सरदारों‘ वारलार्डस या नशीले पदार्थों के सौदागरों ड्रगलार्डस की तरह नहीं है जिन्हाेनें देश में अराजकता और अशांति फैला रखी है।इस संगठन के सह संस्थापक उमेद शरीफी ने बताया“ हम भ्रष्टाचार, अन्याय और महिलाओं के खिलाफ समाज में हो रहे जुल्मों के खिलाफ संदेश अंकित कर रहे हैं और लोगों को अपने साथ जुड़ने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं।
आओ हम सब मिलकर इन सभी तरह निरर्थक बातों का विरोध करें।
READ MORE














/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


