अमेरिका के शहर न्यूयॉर्क में इज़राइल को हथियारों की बिक्री और ईरान के खिलाफ युद्ध के विरोध में हुए एक प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने करीब 100 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रदर्शनकारियों ने मैनहैटन में ट्रैफिक रोक दिया और अपना विरोध दर्ज कराया।
इस प्रदर्शन की अगुवाई ‘Jewish Voice for Peace’ नाम के संगठन ने की, जिसके मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों में जानी-मानी हस्तियां, अभिनेत्रियां और न्यूयॉर्क सिटी काउंसिल का एक सदस्य भी शामिल है।
समाचार एजेंसी के अनुसार, सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने शुरू में सीनेट के डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर और सीनेटर कर्स्टन गिलिब्रैंड के मैनहैटन स्थित दफ्तरों में धरना देने की कोशिश की।
अमेरिका इज़राइल को 6 अरब डॉलर के हथियार बेचेगा।
प्रदर्शनकारियों का तर्क था कि ये नेता लेबनान में इज़राइली हमलों और ईरान के खिलाफ अमेरिकी नीतियों का समर्थन कर रहे हैं।
सुरक्षाकर्मियों द्वारा उन्हें इमारत में घुसने से रोके जाने के बाद, प्रदर्शनकारियों ने बाहर सड़क पर ट्रैफिक रोक दिया और “लोगों को फंड दो, बमों को नहीं” के नारे लगाए।
बाद में, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और बसों के ज़रिए उन्हें वहां से हटा दिया।
:max_bytes(150000):strip_icc():focal(749x0:751x2):format(webp)/Trump-Pope-Leo-AI-041326-824f84fb880d444cb3b30f3568a06aa6.jpg)
















