रामपुर:2017 में योगी सरकार बनने के बाद से आज़म खान व उनके परिवार पर सैकड़ो मुकदमे लगाए गए,जिनमें कई मामलों में न्यायालय ने उनको हाजिर होने का आदेश दिया था जिस पर आज़म खान के कई बार से गैर हाजिर होते रहे ,उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत न मिलने के कारण आज अदालत में आत्म समर्पण करना पड़ा ।

2 मार्च तक आज़म खान रहेंगे जेल में ।
अपर जिला जज ( 6)धीरेंद्र कुमार ने 2 मार्च तक लिए आज़म खान को भेजा जेल, बाकी सभी मामले में आज़म खान को मिली राहत केवल जन्म प्रमाणपत्र मामले में अब 2 मार्च को फिर होगी सुनवाई ।
न्यायालय ने आज़म खान उनकी पत्नी विधायक ताज़ीन फातिमा व बेटे अब्दुल्ला आज़म को कई मामलों में अरेस्ट वारण्ट जारी कर रखा था
अदालत ने कल एक मामले में उनके घर की कुर्की के आदेश भी दिए थे ।
अदालत में समर्पण के बाद आज़म खान उनकी पत्नी तंज़ीन फातमा और बेटे अब्दुल्ला आज़म को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया ।
एसपी रामपुर ने कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताई है। कहा आजम को रामपुर जेल की जगह किसी अन्य जिले की जेल में रखा जाए।



















